भजनलाल शर्मा ने वीसी के माध्यम से की ‘राज-उन्नति’ योजनाओं की समीक्षा बैठक, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश 

चयनित परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई

भजनलाल शर्मा ने वीसी के माध्यम से की ‘राज-उन्नति’ योजनाओं की समीक्षा बैठक, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश 

भजनलाल शर्मा ने ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। विकास परियोजनाओं, जनकल्याण योजनाओं और परिवेदनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेशभर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं चयनित परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बुनियादी ढांचे के विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा क्षेत्र एवं ग्रामीण विकास से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने लंबित कार्यों की स्थिति पर विशेष रूप से जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने और बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

शर्मा ने कहा कि ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और आमजन को समय पर राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Read More नहीं थम रहे कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के मामले : नीट की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा ने जहर खाकर किया सुसाइड, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

मुख्यमंत्री ने चयनित परिवेदनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रशासनिक व्यवस्था जवाबदेह व परिणाममुखी बने। बैठक में मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Read More आमेर में झील के बीच से दिखेगा किले का नजारा, मावठा सरोवर में जल्द शुरू होगी बोटिंग

 

Read More गोपाल शर्मा ने कांग्रेस विधायकों को डाकू कहा- विपक्ष ने किया हंगामा

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई समिट में कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे वैश्विक मंच पर भारत...
सीएम ममता ने लगाया एसआईआर प्रक्रिया में 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कम होने का आरोप, 28 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
ऑप्टिकल संचार और 6जी तकनीक में चीन को मिली बड़ी कामयाबी, डेटा ट्रांसमिशन की गति में स्थापित किया नया विश्व कीर्तिमान
अब अफसर सीधे सुनेंगे जनता की बात, 181 हेल्पलाइन पर 35 सीनियर IAS की तैनाती
राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में पार्किंग ठेकेदार को चिकित्सालय अधीक्षक अरविंद खरे ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
डॉ. डेविड फ्रॉले ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर हुई चर्चा, बोलें-राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे सीएम 
केबीसी विजेता आशीष को जन्मदिन पर मिली 'हीरो एक्सट्रीम' की सौगात