गोवर्धन पूजा पर भजनलाल शर्मा ने किए गिरिराज के दर्शन, आगे बढ़ने का लिया आशीर्वाद

राजस्थान के लिए की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

गोवर्धन पूजा पर भजनलाल शर्मा ने किए गिरिराज के दर्शन, आगे बढ़ने का लिया आशीर्वाद
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग में गिरिराज जी महाराज के मुकुट मुखारविंद और प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक सद्भाव की कामना की। साथ ही राजस्थान की निरंतर उन्नति, विकास और प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रभु का आशीर्वाद मांगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर डीग स्थित श्री गिरिराज जी महाराज के पावन मुकुट मुखारविंद एवं प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रभु से प्रार्थना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीनाथजी के समक्ष प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने राजस्थान की निरंतर उन्नति, विकास और खुशहाली के साथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आने की प्रार्थना की।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गिरिराज महाराज और श्रीनाथजी के दर्शन को मुख्यमंत्री की धार्मिक आस्था और प्रदेश की सुख-समृद्धि के प्रति मंगलभावना से जोड़कर देखा गया। इस पावन अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की कामना करते हुए राजस्थान को विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद मांगा।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया