भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी पर की गौ माता की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

गौ संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनें

भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी पर की गौ माता की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर धार्मिक माहौल रहा। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि से पूजा संपन्न हुई।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सर्वसुखदायिनी गौ माता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक गौ माता के विधिवत दर्शन और पूजन किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से गौ संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता की कृपा से हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति, समृद्धि और सेवा के पथ पर अग्रसर रहेगा।

गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर धार्मिक माहौल रहा। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि से पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती अनीता शर्मा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गौ माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पावन पर्व पर गौ सेवा का संकल्प लें और अपने आसपास गौ संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनें।

Tags: bhajanlal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत