सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली

बच्चों के हाथों में भगवान शिव के जयकारों से लिखी तख्तियां भी थीं

सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली

सेंट्रल पार्क में महाशिवरात्रि से पूर्व श्री पुरुषोत्तम मेमोरियल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित लाडो परियां बालिका गृह की 51 बालिकाओं ने प्रातः शिव रैली निकाली। सुरेश पाटोदिया के नेतृत्व में बालिकाएं बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ 4-5 किमी का ट्रैक तय कर शिव मंदिरों में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

जयपुर। महाशिवरात्रि से पूर्व शुक्रवार सुबह सेंट्रल पार्क में भोले बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री पुरुषोत्तम मेमोरियल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित लाडो परियां बालिका गृह अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने प्रातः शिव रैली निकालकर धार्मिक आस्था का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व आश्रम के संस्थापक समाजसेवी सुरेश पाटोदिया ने किया।

रैली में शामिल बालिकाएं बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरे पार्क परिसर में घूमीं। सुबह सैर के लिए आए लोगों ने रैली को देखकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। करीब 4-5 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर निकाली गई इस रैली के दौरान बच्चों के हाथों में भगवान शिव के जयकारों से लिखी तख्तियां भी थीं।

बालक-बालिकाओं ने पार्क परिसर स्थित शिव मंदिरों में दर्शन कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। केन्द्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सन्नूसूईया बहन के निर्देशन में 51 बालिकाएं रैली में शामिल रहीं।

आयोजकों ने बताया कि जहां आज के समय में युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में वैलेंटाइन डे मनाने में व्यस्त रहता है, वहीं इन बच्चों ने सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पार्क परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Read More माय भारत बजट क्वेस्ट का होगा फिनाले : वीडियो संदेश से युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम, महिला युवा संसद में प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में करेंगी चर्चा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश
जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 आयोजित। सहकारिता विभाग और कॉनफेड के संयुक्त...
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेंगे भारत और ऑस्ट्रिया : रक्षा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को सुदृढ करेंगे दोनों देश, मोदी ने कहा- आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारी साझी प्रतिबद्धता
अवैध वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश : 4 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
विश्व विरासत दिवस पर जयपुर में नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन : आमेर-नाहरगढ़ की धरोहरों के बीच हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर विशेष वॉक, इतिहास के बीच दौड़ेगा शहर
जयपुर-खड़की सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, कई प्रमुख शहरों में ठहराव के साथ संचालन तय