200 फीट चौराहा हादसे के बाद बड़ा एक्शन, अवैध बसों पर चला परिवहन विभाग का शिकंजा

भीषण हादसे में एक पिता और उसके तीन बच्चों की मौत

200 फीट चौराहा हादसे के बाद बड़ा एक्शन, अवैध बसों पर चला परिवहन विभाग का शिकंजा
अजमेर रोड स्थित 200 फीट चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध बस संचालन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और व्यापक कार्रवाई।

जयपुर। अजमेर रोड स्थित 200 फीट चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध बस संचालन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमें बुधवार को मौके पर पहुंचीं और व्यापक कार्रवाई की। जयपुर आरटीओ प्रथम के परिवहन निरीक्षक मुक्ता वर्मा सोनी, रामकिशोर मीणा और गोकलराम ढाका ने 200 फीट चौराहे से हीरापुरा के बीच संचालित बसों की जांच की।

अभियान के दौरान उन बसों पर विशेष नजर रखी गई जो अधिकृत स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद सड़क किनारे सवारियां बैठा और उतार रही थीं। प्राधिकरण के मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के चालान किए गए तथा संचालकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियां बंद करने की सख्त चेतावनी दी गई। गौरतलब है कि मंगलवार को इसी क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में एक पिता और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने और अवैध बस संचालन पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान शुरू किया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन