अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 80 लाख रुपये का विदेशी OG गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 80 लाख रुपये का विदेशी OG गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

जयपुर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए C.S.T. पुलिस आयुक्तालय की टीम ने पुलिस थाना सांगानेर और प्रतापनगर क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 910.01 ग्राम हाईड्रोफोनिक विदेशी गांजा बरामद किया ।

जयपुर। जयपुर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए C.S.T. पुलिस आयुक्तालय की टीम ने पुलिस थाना सांगानेर और प्रतापनगर क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 910.01 ग्राम हाईड्रोफोनिक (ऑर्गेनिक) विदेशी गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 1,55,000 रुपये की नकद राशि और एक लग्जरी वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार हाईड्रोफोनिक वीड, जिसे स्थानीय भाषा में “OG” कहा जाता है, मुख्य रूप से Bangkok (थाईलैंड) से तस्करी कर लाया जाता है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के सुपरविजन में की गई। सीएसटी टीम ने आसूचना संकलन के बाद योजनाबद्ध तरीके से संयुक्त दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रथम कार्रवाई: पुलिस थाना सांगानेर
सांगानेर क्षेत्र में चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास एक लग्जरी वाहन में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
मौलिक अग्रवाल (23 वर्ष)
फोरमेन सैनी (26 वर्ष)

Read More स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व होम्योपैथी दिवस कार्यक्रम : विशेषज्ञों ने सिद्धांत, महत्व और आधुनिक चिकित्सा में बढ़ती भूमिका को किया रेखांकित

बरामदगी
541 ग्राम हाईड्रोफोनिक विदेशी गांजा
1,55,000 नकद (अवैध बिक्री राशि)
लग्जरी वाहन XUV 400EV (RJ60 CE 7194)

Read More दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : निर्धारित तिथियों पर देरी और बदले रूट से संचालन, जानें

इस संबंध में पुलिस थाना सांगानेर, जयपुर पूर्व में प्रकरण संख्या 77/2026 धारा 8/20 (बी) IIA एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप

द्वितीय कार्रवाई: पुलिस थाना प्रतापनगर
प्रतापनगर क्षेत्र में कुम्भा मार्ग से अजय मार्ग सेक्टर-11 रोड के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:
नितिन शर्मा (25 वर्ष)

बरामदगी:
369.01 ग्राम हाईड्रोफोनिक (ऑर्गेनिक) विदेशी गांजा
1 मोबाइल फोन
इस संबंध में पुलिस थाना प्रतापनगर, जयपुर पूर्व में प्रकरण संख्या 107/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुल बरामदगी
910.01 ग्राम हाईड्रोफोनिक (ऑर्गेनिक) विदेशी गांजा
₹1,55,000 नकद
1 लग्जरी वाहन
1 मोबाइल फोन
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ