एसीबी की बड़ी कार्रवाई : साइबर क्राइम थाने के 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुकदमें में नाम हटाने की एवज में मांगी घूस

सोहनलाल ने ली रकम

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : साइबर क्राइम थाने के 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुकदमें में नाम हटाने की एवज में मांगी घूस
अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने केस से नाम हटाने के बदले 4 लाख मांगे थे, सौदा 2.80 लाख में तय हुआ। कांस्टेबल सोहनलाल रकम लेते पकड़ा गया, जबकि एसआई यशवंत सिंह, पवन त्रिपाठी और गौरव चारग भी गिरफ्तार हुए।

जयपुर। एसीबी की सीकर इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अयोध्या के साइबर क्राइम थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों को 2 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों में उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल गौरव चारग शामिल हैं। एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके भाई के खिलाफ  साइबर क्राइम थाना जनपद अयोध्या में दर्ज मुकदमें में उसका नाम हटाने की एवज में पुलिसकर्मियों ने रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के बाद 17 अगस्त को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। इस दौरान कांस्टेबल गौरव चारग ने परिवादी से 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

सोहनलाल ने ली रकम

मांग की पुष्टि के बाद मंगलवार को डीआईजी एसीबी जयपुर डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी सीकर के एएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल सोहनलाल को परिवादी से 2.80 लाख रुपए लेते पकड़ लिया। मौके पर मौजूद उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी और कांस्टेबल गौरव चारग को भी गिरफ्तार किया। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Tags: ACB

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत