एसीबी की बड़ी कार्रवाई : ग्राम पंचायत का कनिष्ठ सहायक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

आरोपी से पूछताछ एवं अन्य कानूनी कार्रवाई जारी

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : ग्राम पंचायत का कनिष्ठ सहायक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की धौलपुर चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रतनपुर, पंचायत समिति बसेड़ी के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रतनपुर, पंचायत समिति बसेड़ी के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि मनरेगा योजना के तहत मस्टरोल जारी करने की एवज में आरोपी कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार द्वारा परिवादी से 26,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के आधार पर 1 जून 2026 को गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा 25,000 रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

सत्यापन के बाद एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में 3 जून 2026 को धौलपुर चौकी के पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानचन्द के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी रमेश कुमार को 25,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि आरोपी की पैंट की जेब से बरामद की गई। एसीबी की महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित