भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : कृषि परिवेक्षक 1000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आगे की जांच शुरू

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : कृषि परिवेक्षक 1000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आगे की जांच शुरू

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भिवाड़ी चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा के कृषि परिवेक्षक रामस्वरूप को 1000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भिवाड़ी चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा के कृषि परिवेक्षक रामस्वरूप को 1000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी को शिकायत मिली थी कि आरोपी ने राजस्थान किसान पोर्टल पर फव्वारा पाइपलाइन अनुदान की पत्रावली स्वीकृत करने के बदले परिवादी से 2000 रुपये फोन-पे के माध्यम से लेने के बाद अतिरिक्त 2500 रुपये की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरवीजन में ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को पहले 500 रुपये लेते हुए सत्यापन किया गया और बाद में शेष 1000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पति से अनबन के चलते पांच साल से पीहर में रह रही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने...
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश
आम आदमी की जेब पर गैस अटैक : दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, जानें किनती पहुंची कीमत
हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार, जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को फंसा मांगे 15 लाख 
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार