जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर

विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सर्वे और निरीक्षण की कार्रवाई

जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर
कर चोरी और फर्जी आईटीसी पर वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई जारी है। 15 से 17 सितंबर तक जयपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, बीकानेर व अलवर समेत कई जिलों में सर्वे-निरीक्षण किए गए। जांच में 5.55 करोड़ रुपए की संभावित कर देनदारी सामने आई। करदाताओं ने 1.49 करोड़ रुपए से अधिक नकद भुगतान व आईटीसी रिवर्सल के जरिए जमा कराए। दस्तावेज जब्त कर समन जारी किए गए।

जयपुर। वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी, कर देनदारी के कम भुगतान, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट के उपयोग और रिटर्न में विसंगतियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदेश में 15 से 17 सितम्बर के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सर्वे और निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

इस दौरान प्रारंभिक रूप से 5.55 करोड़ रुपए की संभावित कर देनदारी सामने आई, जबकि संबंधित करदाताओं ने अब तक 1.49 करोड़ रुपए से अधिक की राशि नकद भुगतान या आईटीसी रिवर्सल के रूप में स्वेच्छा से जमा कराई है। कई मामलों में दस्तावेज एवं डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए और आगे की जांच के लिए समन भी जारी किए गए हैं। विभाग ने जयपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, अलवर सहित कई जिलों में कार्रवाई कर टैक्स की वसूली की।

Tags: tax

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर : एक बीच में अटका, दूसरे की मौत गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर : एक बीच में अटका, दूसरे की मौत
सेक्टर-113 की एमएम स्मार्टवर्ल्ड निर्माणाधीन साइट पर 19वीं मंजिल से गिरकर 19 वर्षीय मजदूर दिलखुश की मौत हो गई, जबकि...
प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़
जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष : छात्र जिज्ञासु होते हैं, वह सवाल पूछते हैं; सिस्टम पर उठाए सवाल
फैटी लिवर स्क्रीनिंग में राजस्थान अव्वल : बीते साल 2.61 करोड़ में 31.02 लोग ग्रसित, मिशन ओवी लॉस चलेगा
व्यापारिक लेन-देन का विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर
बाड़ेबंदी में व्यस्त सरकार : भगवान भरोसे प्रसूताओं की जान, जूली ने कहा- सरकार ने नहीं उठाए प्रभावी कदम