Jaipur Police की बड़ी कार्रवाई : 1 देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

आगे की जांच जारी 

Jaipur Police की बड़ी कार्रवाई : 1 देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

पश्चिम पुलिस ने निवारू लिंक रोड से 3 आरोपियों लोकेश सिंह शेखावत, सन्नी उर्फ साहिल और राघव खांडल को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1 देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की लूट, मारपीट और गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि रही है।

जयपुर। पश्चिम पुलिस ने अवैध हथियारों और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद  के निर्देशन में अवैध आग्नेयास्त्र रखने वालों, सक्रिय गैंग सदस्यों और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा आलोक कुमार के सुपरविजन में थाना करधनी प्रभारी सवाई सिंह  के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा पूर्व से गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधियों और चालानशुदा बदमाशों पर निगरानी रखी जा रही थी।

निवारू लिंक रोड से गिरफ्तारी :

दिनांक 22 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण आपराधिक सूचना के आधार पर निवारू लिंक रोड, करधनी क्षेत्र से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1 देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Read More प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार : सूरज गरमाया, झुलसी काया; आज भी जयपुर सहित एक दर्जन जिलों में आंधी और बारिश के आसार

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :

Read More एडवोकेट और साधुओं की कार टकराई : बाउंसरों ने अधिवक्ता को पीटा, वीडियो बना रहे होमगार्ड जवान को गाड़ी में डाला; DELETE करने के बाद छोड़ा

लोकेश सिंह शेखावत (22 वर्ष)
निवासी: भोजगढ़, थाना गुढ़ागोड़जी, जिला झुंझुनूं (हाल निवास: दीवान नगर, खोराबीसल, जयपुर)
बरामदगी: 1 देशी कट्टा
सन्नी उर्फ साहिल (21 वर्ष)
निवासी: शक्ति नगर, तेजाजी मंदिर के पास, मच्छी मार्केट, थाना झोटवाड़ा, जयपुर
बरामदगी: 2 जिंदा कारतूस
राघव खांडल उर्फ रवि (22 वर्ष)
निवासी: ब्राह्मणों का मोहल्ला, नांगल जैसा बोहरा, थाना खोराबीसल, जयपुर
बरामदगी: 2 जिंदा कारतूस

Read More दिल्ली में मौसम बिगड़ा : बेंगलुरु-दिल्ली कार्गो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की अनुमति

आपराधिक पृष्ठभूमि :

गिरफ्तार अभियुक्त लोकेश सिंह शेखावत, अगस्त 2025 में रोहतक (हरियाणा) में पुलिस पर फायरिंग के मामले में रोहतक जेल में बंद बदमाश आजाद सिंह गुढ़ा का छोटा भाई बताया जा रहा है।

वहीं, सन्नी उर्फ साहिल के खिलाफ पूर्व में रात्रि के समय राहगीरों का अपहरण कर लूट करने के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह आदतन लूट का अपराधी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों अभियुक्त रात्रि के समय राहगीरों से मारपीट कर लूट की वारदातों को अंजाम देने के अभ्यस्त अपराधी हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी और पत्नी महजबीन कोटवाला के घर बेटी का जन्म। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर...
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब