जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्कूटी चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
अभिमन्यु पार्क के पास खड़ी करने के बाद चोरी
मानसरोवर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश। पुलिस ने मुख्य आरोपी लक्की गुलराजानी और उसके साथी विश्वजीत बर्मन उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 4 स्कूटी बरामद।
जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी लक्की गुलराजानी और उसके साथी विश्वजीत बर्मन उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 4 स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार, मानसरोवर क्षेत्र में लगातार स्कूटी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री इस पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी स्कूटी (नंबर RJ 14 DP 6312) 16 अप्रैल को सेक्टर 65, अभिमन्यु पार्क के पास खड़ी करने के बाद चोरी हो गई।
इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्कूटी चोरी के बाद आरोपियों के भागने का रूटमैप तैयार किया। तकनीकी सहायता के आधार पर 21 अप्रैल को किरण पथ, मानसरोवर में दो संदिग्ध युवकों को एक स्कूटी के साथ पकड़ा गया। जांच में स्कूटी चोरी की निकली, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की स्कूटी भी बरामद की गईं। फिलहाल पुलिस अन्य मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी: लक्की गुलराजानी (20 वर्ष), निवासी स्वर्ण पथ, मानसरोवर, जयपुर विश्वजीत बर्मन निवासी स्वर्ण पथ, मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Comment List