जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार

देशभर में छह दर्जन से अधिक मामले दर्ज

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार
पुलिस आयुक्तालय जयपुर पश्चिम ने अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए देश के कुख्यात अपराधी सतपाल सिंह उर्फ सतपाल फौजी और उसके साथी पवन कुमार तंवर को गिरफ्तार। आरोपियों ने झोटवाड़ा क्षेत्र स्थित एक सूने फ्लैट में करीब 40 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी।

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय जयपुर पश्चिम ने अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए देश के कुख्यात अपराधी सतपाल सिंह उर्फ सतपाल फौजी और उसके साथी पवन कुमार तंवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने झोटवाड़ा क्षेत्र स्थित एक सूने फ्लैट में करीब 40 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार और चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास बढ़ रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। 13 जून 2026 को झोटवाड़ा निवासी राकेश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि परिवार सहित बाहर जाने के दौरान उनके फ्लैट का ताला तोड़कर 38.66 लाख रुपये नकद तथा आभूषण चोरी कर लिए गए।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि सतपाल फौजी हरियाणा के गुरुग्राम का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जयपुर सहित देशभर में छह दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में आधा दर्जन वारदातें करना भी स्वीकार किया है। सतपाल फौजी जेल में रहते हुए विभिन्न राज्यों के अपराधियों के संपर्क में आया और बाद में एक संगठित गिरोह बनाकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश तथा दक्षिण भारत में वारदात कर चुके है। इस मामले में हरियाणा के गुरुग्राम निवासी सतपाल सिंह चौहान और पवन को गिरफ्तार किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स बनेगा वैश्विक रंगीन रत्न व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स बनेगा वैश्विक रंगीन रत्न व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र
विश्वभर में रंगीन रत्नों की बढ़ती मांग के बीच जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स को वैश्विक रत्न व्यापार की दिशा...
नागपुर के छात्र का सेंटर UAE में : नीट परीक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य से खेला जा रहा जुआ, राहुल बोले- एनटीए ले रहा बच्चों और अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा
राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार
डंपिंग साइटों पर पड़े पुराने कचरे का शीघ्र होगा निस्तारण, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
अमेरिकी विशेष दूत ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड रवाना, संभावित परमाणु समझौते पर होगी बातचीत!