जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर तौफीक गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर तौफीक गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद
जयपुर पूर्व पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर तौफीक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज। नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता।

जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर तौफीक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि वाहन चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में जवाहर नगर थाना प्रभारी सरला यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी दीपक ठाकवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा 28 मई 2026 की रात घर के बाहर से चोरी हो गई। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 129/2026 धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और आसूचना के आधार पर संदिग्ध तौफीक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित