सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, मामले की आगे की जांच जारी
अपराधों की रोकथाम और निगरानी के लिए सुपरविजन
चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार जयपुर पश्चिम के सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण ने बताया कि अपराधों की रोकथाम और निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई।
जयपुर। चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार जयपुर पश्चिम के सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण ने बताया कि अपराधों की रोकथाम और निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थाना सिंधीकैम्प के थानाधिकारी माधोसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए 23 मार्च 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान प्रकरण संख्या 162/24, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लसमन बाल तंमग (उम्र 37 वर्ष) निवासी काठमांडू (नेपाल) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Comment List