नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई : रेंजर समेत तीन APO, बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त
HOF अरिजीत बनर्जी ने जारी किया आदेश
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले से महिला मजदूर सुगना देवी की मौत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेंजर गौरव कुमार समेत तीन कार्मिकों को एपीओ। सहायक वनपाल प्रदीप कुमार और एन्क्लोजर प्रभारी सोनू मीणा शामिल।
जयपुर। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंजर गौरव कुमार समेत तीन कार्मिकों को APO कर दिया गया है। इनमें सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी प्रदीप कुमार तथा सहायक वनपाल एवं एन्क्लोजर प्रभारी सोनू मीणा भी शामिल हैं। बुधवार देर रात ही इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे। इससे पहले बुधवार को ही वनरक्षक हंसा चौधरी को भी निलंबित किया जा चुका है। वन विभाग के HOF अरिजीत बनर्जी ने अधिकारियों पर कार्रवाई से संबंधित आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के एनक्लोजर नंबर 16 में काम करने के दौरान बाघ के हमले में एक महिला मजदूर सुगना देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Sep 2026 18:04:55
तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र सरकार से मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य भाषा के रूप में तमिल का इस्तेमाल सुनिश्चित करने...

Comment List