बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : सर्च अभियान चलाया, नकद, सोना-चांदी और आलीशान मकान बरामद

आरोपी के पास करीब 17 हैक्टर कृषि भूमि है

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : सर्च अभियान चलाया, नकद, सोना-चांदी और आलीशान मकान बरामद

एसीबी टीमों ने बीकानेर और फलोदी में कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में 75 लाख नकद, 1 किलो सोना, 2 किलो चांदी, चार आलीशान मकान और 17 हेक्टेयर कृषि भूमि बरामद हुई। आरोपी पर वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. के विभिन्न टीमों द्वारा बीकानेर शहर में 03 जगह, जयनारायण व्यॉस कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड़ बीकानेर, बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर एवं आरोपी के गांव पुनरासर व आरोपी के पदस्थापन ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी कार्यवाही करते हुए शुभकरण परिहार कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत उदट, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी के विरुद्ध दर्ज आय से अधिक प्रकरण में आरोपी के करीब 05 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय जयपुर पर गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई कि शुभकरण परिहार (छींपा) कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत कानासर हाल उदट पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी पद पर रहते हुए अपने वैध पारिश्रमिक से इतर भ्रष्ट तरीकों से भारी मात्रा में अवैध सम्पति अर्जित की है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ो रूपये है।

उक्त गोपनीय शिकायत का एसीबी एसयू बीकानेर के द्वारा गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया तो आरोपी के द्वारा अपनी वैध आय का 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसम्पतियां अर्जित करने के तथ्य मिलने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। इसी क्रम में आज भूवन भुषण यादव, उपमहानिरीक्षक ए सी बी रेंज बीकानेर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एसीबी चौकी बीकानेर व एसीबी चौकी एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारण्ट प्राप्त किये जाकर ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा अल सुबह आरोपी के 05 ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई।

अब तक की गई सर्च कार्यवाही में आरोपी की निम्न अवैध परिसम्पतिया मिलने की पुष्टि हुई है, जो निम्न प्रकार से है-

Read More कागजों में सफाई, सड़कों पर गंदगी : मॉनिटरिंग के अभाव में शहर कचरे के ढेर में तब्दील, आयुक्त के आदेश के बाद भी मॉनिटरिंग की अनदेखी

  • आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने से करीब 75 लाख रूपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है। 
  • आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम एवं बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर से 1 किलो से अधिक सोना और करीब 2 किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है।
  • आरोपी के तीन आलीशान मकान बीकानेर शहर में है। 
  • आरोपी के एक आलीशान मकान गांव पुनरासर में है।
  • आरोपी के पास करीब 17 हैक्टर कृषि भूमि है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस  स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मौके पर विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्यवाही जारी है, मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Read More झालाना में नन्हे शावक बने पर्यटकों के लिए खास आकर्षण : अटखेलियां करते और दौड़ते हुए कैमरे में कैद, लगातार हो रही साइटिंग

 

Read More राजस्थान विधानसभा : वित्तीय संसाधन और गुणावगुण आधार पर खुलेगा औषधालय, डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दिया जवाब 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ
केरल के अलुवा में ₹250 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया गया। एनडीआर वेयरहाउसिंग...
जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार
घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव