राजस्थान में एजीटीएफ का बड़ा एक्शन : 3 साल बाद गैंगस्टर कृष्ण सिंह गिरफ्तार, पिछले 3 वर्षों से फरार

अन्य वारदातों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद

राजस्थान में एजीटीएफ का बड़ा एक्शन : 3 साल बाद गैंगस्टर कृष्ण सिंह गिरफ्तार, पिछले 3 वर्षों से फरार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजानगढ़ के चर्चित ‘जेडीजे ज्वैलर्स’ फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह गिरफ्तार। वह पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहा था। कौन है कृष्ण सिंह?

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजानगढ़ के चर्चित ‘जेडीजे ज्वैलर्स’ फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहा था। कौन है कृष्ण सिंह? कृष्ण सिंह कुख्यात रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। वह रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसे गंभीर मामलों में वांटेड था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। आदतन अपराधी लक्ष्मण सिंह भी पकड़ा गया इस कार्रवाई में 27 मुकदमों में वांछित आदतन अपराधी लक्ष्मण सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। वैशाली नगर और मकराना क्षेत्र की पुलिस के लिए वह लंबे समय से बड़ी चुनौती बना हुआ था।

पुलिस का सख्त संदेश राजस्थान पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी है— “पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे” वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में अंजाम दी गई। ऑपरेशन में प्लाटून कमांडेंट सोहन सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, होशियार सिंह, प्रवीण कुमार, जुगन सिंह, महावीर सिंह और कांस्टेबल मोहित महला, जगदीप, जितेंद्र कुमार व सुरेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही। आगे की जांच जारी पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे गैंग के नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य वारदातों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में व्हाइट हाउस में फायरिंग : सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप और अन्य नेताओं को निकाला बाहर, हमलावर को पकड़ा अमेरिका में व्हाइट हाउस में फायरिंग : सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप और अन्य नेताओं को निकाला बाहर, हमलावर को पकड़ा
व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान गोलीबारी से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी...
दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा : शादी से पहले साजिश, मंगेतर समेत चार गिरफ्तार
प्रेमिका ने लिव-इन-पार्टनर को घोंपा चाकू, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
भोपाल त्रासदी से लेकर इंदिरा गांधी तक : मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
भाजपा नेता जयपाल हत्याकांड के 9 दोषियों को उम्रकैद, न्यायालय ने लगाया एक-एक लाख रुपए का अर्थदण्ड
राजस्थान में एजीटीएफ का बड़ा एक्शन : 3 साल बाद गैंगस्टर कृष्ण सिंह गिरफ्तार, पिछले 3 वर्षों से फरार
प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बदला मौसम : जयपुर सहित कुछ जिलों में बारिश, राजसमंद में ओले