राजस्थान में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन : 2.25 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, जानें पूरा मामला  

अभियान में कई तस्करों को गिरफ्तार किया

राजस्थान में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन : 2.25 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, जानें पूरा मामला  

राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेशभर में कार्रवाई कर 2.25 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त। धौलपुर में 1100 किलो डोडा चूरा, भीलवाड़ा में छह साल से फरार तस्कर, बाड़मेर में 55 लाख मूल्य का डोडा चूरा और हनुमानगढ़ में हेरोइन नेटवर्क पर कार्रवाई।

जयपुर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेशभर में कार्रवाई करते हुए 2.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। आईजी विकास कुमार ने बताया कि अलग-अलग जिलों में चलाए गए अभियान में कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। धौलपुर में 1100 किलो से ज्यादा डोडा चूरा बरामद धौलपुर में ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1100 किलोग्राम से अधिक डोडा चूरा जब्त किया। यह खेप झारखंड से मारवाड़ ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक सहित झारखंड निवासी चालक राहुल को हिरासत में लिया है।

 

कार्रवाई के लिए ANTF टीम ने मध्य प्रदेश में तीन दिन तक डेरा डालकर निगरानी की। भीलवाड़ा में 6 साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार भीलवाड़ा में छह वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर मोहन निवासी नागौर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से आधुनिक पिस्टल, कारतूस और 14 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बाड़मेर में जमानत पर छूटे तस्कर से 55 लाख का डोडा चूरा जब्त बाड़मेर में हाल ही में जमानत पर बाहर आए इनामी तस्कर योगेन्द्र की गतिविधियों पर ANTF नजर रखे हुए थी। निगरानी के बाद टीम ने कार्रवाई कर करीब 55 लाख रुपये मूल्य का डोडा चूरा बरामद किया। हनुमानगढ़ में हेरोइन और नशीली दवाइयों के नेटवर्क पर प्रहार हनुमानगढ़ में ANTF ने हेरोइन और नशीली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 

Read More Weather Update : राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

पेट्रोल, डीजल एवं गैस संकट पर ARTIA का मंथन, ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की मांग पेट्रोल, डीजल एवं गैस संकट पर ARTIA का मंथन, ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की मांग
अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (ARTIA) ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा लागत पर मंथन।...
राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष में होंगे चार बड़े आयोजन, लोकतंत्र के गौरव का बनेगा उत्सव
बांग्लादेश में खसरे का कहर : पांच और बच्चों की मौत, कुल मौतों का आंकड़ा 464 पहुंचा
लाल निशान में बंद हुआ बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली का रहा जोर, इन कंपनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
वित्त विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और बजट घोषणाओं पर मंथन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की समीक्षा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा- राजस्थान "विकास में नहीं, कर्ज में आगे"
राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक की समीक्षा बैठक : विनोद पुरोहित ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, बसों की फिटनेस और समयपालन पर सख्ती