CST की बड़ी कार्रवाई : 5.5 लाख की एमडी बरामद, एक मुल्ज़िम गिरफ्तार
आरोपी को पुलिस थाना मानसरोवर को सुपुर्द किया
CST टीम द्वारा की गई कार्रवाई में करीब 5.5 लाख रुपये की एमडी बरामद की गई। इस दौरान एक मुल्ज़िम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम प्रजापत उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम संग्रामगढ़, कुमावतो का मोहल्ला, पुलिस बदनोर भीलवाड़ा के रूप में हुई।
जयपुर। CST टीम द्वारा की गई कार्रवाई में करीब 5.5 लाख रुपये की एमडी बरामद की गई है। इस दौरान एक मुल्ज़िम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम प्रजापत उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम संग्रामगढ़ कुमावतो का मोहल्ला पुलिस बदनोर भीलवाड़ा के रूप में हुई है।
वर्तमान में आरोपी मकान नंबर C-10, लक्ष्मी नारायण निवास, बदरवास, पुलिस थाना नारायण विहार, जयपुर में किराए से रह रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लगभग 55 ग्राम एमडी तीन मोबाइल फोन 17,000 नकद (विक्रय राशि) तथा एक कार नंबर RJ-14-TD-3872 बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस थाना मानसरोवर को सुपुर्द किया गया है।

Comment List