नाहरगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार 7 गिरफ्तारी वारंटी दबोचे

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा

नाहरगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार 7 गिरफ्तारी वारंटी दबोचे
पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत नाहरगढ़ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार 7 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार। डीसीपी करण शर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार सूचना संकलन और दबिश देकर कार्रवाई।

जयपुर। पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत नाहरगढ़ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 7 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार सूचना संकलन और दबिश की कार्रवाई की गई। डीसीपी जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत के सुपरविजन तथा एसीपी पीयूष कविया के निर्देशन में थाना प्रभारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए काफी समय से फरार 7  गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में शंकर चेडवाल, योगेश सोनी, विशाल मालावत, बंटी जोगी, अश्मुन लिगाडिया, प्रदीप साहू और सुनील उमरवाल शामिल हैं। सभी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे और वे लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सज्जन कुमार के साथ उपनिरीक्षक गिरधारी लाल तथा पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था