साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : 23 आरोपी गिरफ्तार, 3.90 करोड़ की राशि होल्ड, 212 मोबाइल बरामद

अलग-अलग गिरोहों के लिए काम कर रहे थे

साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : 23 आरोपी गिरफ्तार, 3.90 करोड़ की राशि होल्ड, 212 मोबाइल बरामद
जयपुर पश्चिम पुलिस ने म्यूल हंटर अभियान में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार। फर्जी बैंक खातों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 3.90 करोड़ रुपए होल्ड कर 1.35 करोड़ वापस दिलाए।

जयपुर। पुलिस मुख्यालय के म्यूल हंटर अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 5 आरोपियों को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी (म्यूल) बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे और अलग-अलग गिरोहों के लिए काम कर रहे थे। करोड़ों की ठगी पर रोक, लाखों रुपए रिफंड जनवरी से अप्रैल के बीच पुलिस ने करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपए की साइबर ठगी राशि को आरोपियों के खातों में होल्ड कराया।

वहीं, 1 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि रिकवर कर पीड़ितों को वापस दिलाई गई। 212 मोबाइल बरामद, 40 लाख की कीमत मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान सीआईआर पोर्टल की मदद से 212 मोबाइल फोन करीब 40 लाख रुपए की कीमत के ट्रेस कर बरामद किए गए और संबंधित मालिकों को सुपुर्द किए गए। --- ऑनलाइन सट्टा और फर्जी अकाउंट गैंग का भंडाफोड़ चित्रकूट और बगरू थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का खुलासा कर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कालवाड़ और करणी विहार थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश कर कई आरोपियों को पकड़ा। जांच में बैंक कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिन्होंने फर्जी खातों को खोलने में मदद की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू
प्राथमिकता के आधार पर अति-खतरनाक व इमरजेंसी पॉइंट्स पर कार्य शुरू।
जंतर-मंतर मामले में SC सख्त, दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या प्रदर्शन का जवाब सिर्फ लाठीचार्ज है?
लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित