राजस्थान में अपराधियों की काली कमाई पर बड़ा प्रहार, 220 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई

182 मामलों में न्यायालयों द्वारा नोटिस जारी

राजस्थान में अपराधियों की काली कमाई पर बड़ा प्रहार, 220 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई
सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा कस दिया है। बीएनएस धारा 107 के तहत 636 अपराधियों की 220 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां चिन्हित हुईं। अब तक 32 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त, 35.10 करोड़ रुपये की अवैध निर्माण ध्वस्त और 33 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज/फ्रीज की जा चुकी हैं।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने अपराधियों और माफिया तंत्र के खिलाफ  आर्थिक मोर्चे पर कार्रवाई शुरू की है। राज्य सरकार की नीति के तहत अब अपराधियों को केवल जेल भेजने तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि अपराध से अर्जित उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त और कुर्क किया जा रहा है। डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया कि बीएनएस की धारा 107 के तहत प्रदेशभर में 636 अपराधियों की अपराध से अर्जित 220 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया है। पुलिस ने अब तक 584 प्रकरणों में इस्तगासे प्रस्तुत किए हैं, जिनमें से 182 मामलों में न्यायालयों द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 13 मामलों में करीब 32 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां न्यायालय के आदेश से जब्त की जा चुकी हैं। बूंदी जिले में एक ही प्रकरण में लगभग 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई रही। वर्ष 2026 में 28 मई तक 39 कार्रवाईयों में लगभग 35.10 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध संपत्तियां ध्वस्त की हैं। इनमें झालावाड़ जिले में सर्वाधिक 12 कार्रवाईयों के तहत करीब 22.90 करोड़ रुपये की संपत्तियां तोड़ी गईं। एएनटीएफ और पुलिस ने जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 36 तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें 28 मामलों में लगभग 33 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध संपत्तियां सीज और फ्रीज की गई हैं।

Tags: criminals

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लापता युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी, पत्नी पर जताया संदेह लापता युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी, पत्नी पर जताया संदेह
एक युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी। मृतक दो जून की रात से लापता था। ग्रामीणों की सूचना...
भारत-यूएस व्यापार समझौता जल्द ; ट्रंप ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त, हार्ले-डेविडसन का दिया उदाहरण
जैस्मीन लंबोरिया 50 किग्रा कैटेगरी में बनीं वर्ल्ड नंबर 1 मुक्केबाज, राजस्थान की अरुंधति चौधरी 70 किग्रा वर्ग में रही नंबर 2 पर
तेज रफ्तार वाहन का कहर : सड़क पार कर रही युवती को मारी टक्कर, मौत
रेपो दर में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने स्थिर रखने का किया फैसला
आज का भविष्यफल    
जयपुर एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री मिलने से हड़कंप, इबोला संक्रमण की आशंका पर भेजा गया अस्पताल