आमेर की हाथी सवारी में बड़ा बदलाव : हथिनी अनामिका रोटेशन से बाहर, मेडिकल फिटनेस जांच में अनफिट पाई गई
वन विभाग से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ये निर्णय लिया गया
आमेर महल में संचालित हाथी सवारी देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई। हाथी स्टैंड से जलेब चौक तक होने वाली इस पारंपरिक सवारी का आनंद लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
जयपुर। आमेर महल में संचालित हाथी सवारी देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हाथी स्टैंड से जलेब चौक तक होने वाली इस पारंपरिक सवारी का आनंद लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसी बीच वन विभाग की नियमित स्वास्थ्य निगरानी के तहत हथिनी नंबर 31 अनामिका को मेडिकल फिटनेस परीक्षण में अनफिट पाई गई है।
इसकी जानकारी आमेर महल प्रशासन को भी दे दी गई है। वन विभाग द्वारा कराई गई स्वास्थ्य जांच में अनामिका की स्थिति सवारी के लिए उपयुक्त नहीं मानी गई, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से आमेर महल में संचालित रोटेशन प्रणाली से बाहर कर दिया गया। महल अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने बताया कि वन विभाग से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ये निर्णय लिया गया है।
Tags: elephant anamika
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jun 2026 18:35:34
ईरान ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि ईरान...

Comment List