नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की

नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
जयपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय घेरने बढ़े प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोका।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नेताओं ने बुधवार को नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पीसीसी मुख्यालय (इंदिरा गांधी भवन) से शुरू हुए इस मार्च का नेतृत्व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया।प्रदर्शनकारियों ने भाजपा मुख्यालय तक कूच किया और वहां घेराव कर केंद्र सरकार व भाजपा पर तीखे हमले बोले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं के बेरिकेड्स तोड़ने के प्रयास पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर भीड़ को तितर बितर करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की के चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कई विधायकों, पूर्व मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह चरमराने देने, घोटालेबाजों को संरक्षण देने और छात्रों के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। डोटासरा और गहलोत ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होना साजिश को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, छात्रों को न्याय मिले और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए।प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ हल्की झड़प भी हुई, जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल हुए। कांग्रेस ने इसे छात्र हितों की लड़ाई बताया और पूरे देश में ऐसे घोटालों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सखी व्यवस्था शुरू होगी।...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा 
मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा