ई-कॉमर्स फ्रॉड का बड़ा खुलासा : नकली रिटर्न से कंपनी को 1.79 करोड़ का नुकसान, मामले की जांच शुरू

आरोपियों की पहचान करने का प्रयास

ई-कॉमर्स फ्रॉड का बड़ा खुलासा : नकली रिटर्न से कंपनी को 1.79 करोड़ का नुकसान, मामले की जांच शुरू

जयपुर में साइबर और ई-कॉमर्स धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शातिर आरोपियों ने ऑनलाइन ऑर्डर और रिटर्न की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया।

जयपुर। जयपुर में साइबर और ई-कॉमर्स धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शातिर आरोपियों ने ऑनलाइन ऑर्डर और रिटर्न की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में करीब 1.79 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। करणी विहार थाना क्षेत्र के निवासी 53 वर्षीय चन्द्रप्रकाश सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। वे अजयराजपुरा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

शिकायत के अनुसार, नवंबर से फरवरी के बीच अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सक्रिय 52 अलग-अलग कस्टमर अकाउंट्स का इस्तेमाल कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने महंगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों—जैसे एपल, सैमसंग और लेनेवो के स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट—को ऑर्डर किया। डिलीवरी मिलने के बाद उन्होंने असली सामान निकाल लिया और उसकी जगह नकली या कम कीमत के उत्पाद पैक कर रिटर्न के रूप में वापस भेज दिए। इस तरह की हेराफेरी से कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा...
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी : 106 वर्षीय महिला का लेप्रोस्कोपिक तकनीक द्वारा सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत स्थिर
डोबड़ा-भगवानपुरा खस्ताहाल सड़क से हादसे की आशंका, एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पा रही
रीको की बड़ी पहल : राजस्थान वित्त निगम को संपत्ति विक्रय के लिए सशर्त एनओसी मंजूर, भूखंड किए थे आवंटित
ईरान के साथ बातचीत विफल रहने पर फिर होगा हमला : अमेरिकी जहाजों को सर्वश्रेष्ठ गोला-बारूद से कर रहे लैस, बोले- हमारे पास बैकअप प्लान भी तैयार