अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राजस्थान पुलिस करेगी राज्य स्तरीय आयोजन, पुलिस सम्मेलन में महिला सुरक्षा पर होगा मंथन

ग्रीन वेलकम और हाई-टी की अनूठी पहल 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राजस्थान पुलिस करेगी राज्य स्तरीय आयोजन, पुलिस सम्मेलन में महिला सुरक्षा पर होगा मंथन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान पुलिस 10 मार्च को एचसीएम रीपा, जयपुर में राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन आयोजित। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि। सम्मेलन में उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का सम्मान, साइबर सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा पर चर्चा।

जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान पुलिस द्वारा 10 मार्च को एक भव्य राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सिविल राइट्स एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह कार्यक्रम जयपुर स्थित एचसीएम रीपा के भगवत सिंह मेहता सभागार में प्रातः 9:30 बजे से आयोजित होगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटी लता मनोज कुमार ने बताया कि इस गरिमामयी सम्मेलन के मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस  राजीव कुमार शर्मा होंगे।

महिला सुरक्षा के आधुनिक पहलुओं पर चर्चा के लिए सम्मेलन को तीन महत्वपूर्ण सत्रों में बांटा गया है :

●  कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डीजीपी शर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अवार्ड्स और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात वे उपस्थित अधिकारियों और सहभागियों को संबोधित भी करेंगे।

●  द्वितीय सत्र: इस सत्र में उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा, ताकि डिजिटल युग में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Read More नसीराबाद घाटी में रोडवेज बस से उठे धुएं से मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित

●   तृतीय सत्र: इस सत्र का मुख्य विषय नवीन आपराधिक कानून में महिला सुरक्षा रखा गया है। इस पर उप महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी सीबी दीपक भार्गव अपना प्रस्तुतिकरण और उद्बोधन देंगे।

Read More शादी से पहले फांसी के फंदे से लटकी युवती, युवक दे रहा था वीडियो वायरल की धमकी

वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां :

Read More अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना : खेल-विरोधी सोच की भेंट चढ़ा स्टेडियम, कहा- आरसीए की भी दुर्गति हुई; चुनाव कर नया अध्यक्ष तक नहीं बनाया जा सका

कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। उप महानिरीक्षक पुलिस सिविल राइट्स श्वेता धनखड़ को पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है।

ग्रीन वेलकम और हाई-टी की अनूठी पहल :

सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अतिथियों का स्वागत Green Welcome के तहत पौधों से किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले सहभागियों के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत