जयपुर में झोटवाड़ा कांग्रेस का बड़ा जेडीए कूच कल: जन समस्याओं को लेकर पैदल मार्च, आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

कांग्रेस निकालेगी पैदल मार्च

जयपुर में झोटवाड़ा कांग्रेस का बड़ा जेडीए कूच कल: जन समस्याओं को लेकर पैदल मार्च, आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
झोटवाड़ा विधानसभा और पृथ्वीराज नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों और विकास समितियों के सहयोग से 10 अगस्त को विशाल जेडीए मार्च आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में 200 फीट बाइपास से निकलने वाली इस रैली के माध्यम से जेडीए आयुक्त को भूमिगत हाईटेंशन लाइनों, सीवर निर्माण और पट्टा आवंटन संबंधी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा और पृथ्वीराज नगर की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर झोटवाड़ा कांग्रेस की ओर से सोमवार, 10 अगस्त को जेडीए कूच किया जाएगा। पैदल मार्च सुबह 10 बजे 200 फीट बाइपास स्थित कमला देवी बुधिया स्कूल से रवाना होगा। इसमें कालवाड़, सिरसी, करणी पैलेस, गांधीपथ वेस्ट, धाबास, गजसिंहपुरा सहित आसपास की कॉलोनियों के निवासी, विकास समितियों और संघर्ष समितियों के पदाधिकारी तथा कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

जेडीए पहुंचकर कांग्रेस की ओर से जेडीए आयुक्त को जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। झोटवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में गजसिंहपुरा में हाईटेंशन लाइन के आसपास तोड़फोड़ रोकने और सेक्शन 72 के नोटिस बंद करने, हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करने, सीवर लाइन डालने और सड़क निर्माण की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके अलावा पृथ्वीराज नगर उत्तर की 18 कॉलोनियों को ग्रीन जोन से मुक्त कर जेडीए पट्टे जारी करने, पीटी सर्वे के बाद सुविधा क्षेत्र में शामिल भूखंडों को हटाने तथा घनी आबादी वाले क्षेत्र में केंद्र सरकार के 16 जुलाई 2020 के नियम के तहत 60 फीट सड़क पर पट्टे जारी करने की मांग भी की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एकादशी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सुबह से भक्ति का माहौल एकादशी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सुबह से भक्ति का माहौल
पवित्र एकादशी पर्व के अवसर पर गुलाबी नगरी जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देव जी और मोती डूंगरी गणेश मंदिर में...
कार से 45 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद : एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना
राजस्थान सरकार का सरकारी वकीलों को बड़ा तोहफा, महाधिवक्ता समेत विधि अधिकारियों की फीस में भारी बढ़ोतरी का फैसला
रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा: भाइयों के लिए राखी लेने जा रही 8 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत
नोएडा में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती, जेपी नड्डा और CM भजनलाल ने 10 अत्याधुनिक रक्त संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी
बारिश के बीच जयपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: नड्डा-भजनलाल समेत हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, जेपी नड्डा बोले—तिरंगा यात्रा देश की गहरी भावनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन