पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

एक पुराने मामले में तीन साल से फरार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
जयपुर के पूर्व जिले की प्रतापनगर और बजाज नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 45 चोरी के वाहन बरामद। पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध।

जयपुर। जयपुर के पूर्व जिले की प्रतापनगर और बजाज नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 45 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। बरामद वाहनों में प्रतापनगर थाना क्षेत्र से 25 और बजाज नगर थाना क्षेत्र से 20 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी रंजीत और विवेक उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी शौक और मौज-मस्ती के लिए वाहन चोरी करते थे तथा चोरी की मोटरसाइकिलें पांच हजार रुपए तक में अन्य जिलों में बेच देते थे। विवेक उर्फ लाला पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित था और वह एक पुराने मामले में तीन साल से फरार चल रहा था।

वहीं बजाज नगर थाना और जिला स्पेशल टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन आरोपियों—किरोड़ी मीणा, रामसिंह मीणा और रामकेश मीणा—को एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर के कई जगहों समेत अन्य जिलों से दोपहिया वाहन चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को बताया मजबूत आधार प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को बताया मजबूत आधार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राजस्थान की साढ़े...
राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें : भगवान राम पर कथित टिप्पणी का मामला फिर पहुंचा अदालत, पढ़ें पूरा मामला
एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर