पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में डकैती की वारदात का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में डकैती की वारदात का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट थाना पुलिस ने 24 घंटे में डकैती की कोशिश का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गांधीपथ स्थित फार्म कैफे में 8.37 लाख की लूट का प्रयास हुआ था। आरोपी सस्ती USDT का लालच देकर बुलाते और नकदी लूटते थे। CCTV व तकनीकी जांच से पकड़े गए, बोलेरो जब्त।

जयपुर। चित्रकूट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि गांधीपथ स्थित फार्म कैफे, चित्रकूट में रवि मीणा नामक युवक से 8.37 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार शर्मा के निर्देशन में चित्रकूट थाना और डीएसटी की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों के फरार होने के संभावित रूट तैयार किए। तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के संयोजन से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा वारदात में प्रयुक्त बोलेरो को जब्त किया।

वारदात का तरीका

आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें सस्ती दर पर यूएसडीटी (आभासी मुद्रा) देने का लालच देते थे। इसके लिए वे पीड़ित को तय स्थान पर बुलाकर नकद राशि लाने के लिए प्रेरित करते और बिना कोई ट्रांजैक्शन किए लूटपाट कर फरार हो जाते थे।

Read More जेडीए की कार्रवाई : सड़क सीमा से हटाए अस्थाई अतिक्रमण, बांस-तंबू और झुग्गी झोंपडियां लगाकर कर रखे थे अतिक्रमण

Tags: incident

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, वाराणसी और हरदोई में करेंगे 42,580 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन पीएम मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, वाराणसी और हरदोई में करेंगे 42,580 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार से वाराणसी और हरदोई के दौरे पर रहेंगे। वे ₹36,000 करोड़ से अधिक की लागत वाले...
महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
RUHS को मिला नया मुखिया : डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने संभाली प्राचार्य की कमान, RIMS परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख
होर्मुज़ में तनाव जारी : केमिकल टैंकर पर ईरान की कार्रवाई, 12 भारतीय क्रू सुरक्षित
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी 1300 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा, जानें अब क्या हो गई कीमत
देशभर में 5410 तहसीलों में सौंपे प्रार्थना पत्र : सीकर रोड पर निकली शोभायात्रा, संतों के सान्निध्य में जुटे आमजन
खातीपुरा बनेगा जयपुर का दूसरा मेगा टर्मिनल, बढ़ेगी ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता