एसएमएस अस्पताल के मरीजों को बड़ी राहत, महंगी जांचों पर जल्द मिलेगा फायदा

मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

एसएमएस अस्पताल के मरीजों को बड़ी राहत, महंगी जांचों पर जल्द मिलेगा फायदा
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में 2 हजार रुपए से अधिक लागत वाली जांचों के लिए मरीजों को अब जल्द राहत। वर्तमान व्यवस्था के तहत ऐसी जांचों की मंजूरी के लिए मरीजों को संबंधित यूनिट हेड या विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर करवाने पड़ते हैं।

जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में 2 हजार रुपए से अधिक लागत वाली जांचों के लिए मरीजों को अब जल्द राहत मिल सकती है। वर्तमान व्यवस्था के तहत ऐसी जांचों की मंजूरी के लिए मरीजों को संबंधित यूनिट हेड या विभागाध्यक्ष (एचओडी) के हस्ताक्षर करवाने पड़ते हैं। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के बीच कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे जांच प्रक्रिया में देरी होती है।

मरीजों की इस परेशानी को देखते हुए एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव की पहल की है। अस्पताल अधीक्षक ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर प्रस्ताव दिया है कि 2 हजार रुपए से अधिक कीमत वाली जांचें लिखने और उनकी मंजूरी देने का अधिकार एसोसिएट प्रोफेसर तथा उनसे वरिष्ठ चिकित्सकों को भी दिया जाए। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो मरीजों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। साथ ही जांचों की मंजूरी की प्रक्रिया तेज होगी और इलाज में होने वाली देरी भी कम होगी। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक सुगम बनेगी और मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कराची हमले के बाद पाकिस्तान का पलटवार: पूर्वी अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा कराची हमले के बाद पाकिस्तान का पलटवार: पूर्वी अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा
कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर हमले के बाद पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान में सैन्य कार्रवाई और हवाई हमले किए। पाकिस्तान...
Stock Market Crash? सेंसेक्स में 372 अंकों की गिरावट से निवेशकों के उड़े होश, कई बड़े शेयरों में बिकवाली
पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम: 4 आरोपी गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा
कुमारी सैलजा का केंद्र पर हमला, बोली- मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार करें पुनर्विचार
लापरवाही : अस्पताल परिसर में झूलते बिजली के तार
भाजपा का Congress पर तीखा हमला, परमजीत सिंह ने कहा- "VBRamG" से घबराया विपक्ष, लोगों को गुमराह करने की राजनीति का लगाया आरोप
राजस्थान के बांधों में 43.98% जलभराव, पिछले साल से कम पानी