विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि

छात्रवृत्ति योजना की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू

 विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत देते हुए आवेदन एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत देते हुए आवेदन एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब छात्रवृत्ति पोर्टल पर विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए 31 मई 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इससे पहले अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। आदेश के अनुसार राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पंजीयन, नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठ्यक्रम फीस स्ट्रक्चर अपडेट करने की समय सीमा भी बढ़ाई गई है।

इसके साथ ही उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अध्ययनरत विद्यार्थी अब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और आवेदन पत्रों का सत्यापन 31 मई तक कर सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति योजना की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति) की ओर से जारी इस आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों, विश्वविद्यालयों, जिला कलेक्टरों और शिक्षण संस्थानों को भेज दी गई हैं। सरकार के इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध
गर्मियों में स्वाद और सेहत के लिए खास माने जाने वाले फालसा की आवक इन दिनों मंडियों में शुरू। हालांकि...
सुप्रीम कोर्ट से तृणमूल कांग्रेस को झटका : याचिका पर आदेश देने से इनकार, चुनाव आयोग के निर्णय को दी थी चुनौती
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन
विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे