कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर

फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी का खेल

कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
एसओजी ने 2022 कृषि विज्ञान स्कूल व्याख्याता पेपर लीक मामले में पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा, विजय डामोर और पेपर माफिया अनील उर्फ शेर सिंह मीणा को गिरफ्तार किया। जांच में फर्जी B.Ed-MSc डिग्री, बैकडेट मार्कशीट और 7 लाख में सॉल्व पेपर खरीदकर नौकरी पाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ।

जयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में नकल माफिया के खिलाफ  चल रही कार्रवाई के तहत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 2022 में आयोजित व्याख्याता/स्कूल व्याख्याता (कृषि विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले में पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा, विजय डामोर और पेपर माफिया अनील उर्फ  शेर सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि गोपनीय सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों ने ओपीजेएस विश्वविद्यालय चूरू से बैक डेट में फर्जी बीएड और एमएससी एग्रीकल्चर की मार्कशीट तैयार करवाई और उसी के आधार पर भर्ती परीक्षा में चयन हासिल किया।

फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी का खेल

एसओजी ने 5 मार्च 2026 को थाना एसओजी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि अनिता चौधरी जो वर्तमान में कृषि विषय की स्कूल व्याख्याता है। इसने फर्जी एमएससी एग्रीकल्चर की मार्कशीट प्रस्तुत कर सरकारी सेवा प्राप्त की। पूछताछ से बचने के लिए उसके फरार होने पर जांच और गहरी की गई।

मेरिट में तीसरे स्थान पर आया आरोपी, पहली पारी में सिर्फ  68 अंक

Read More प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025, शारीरिक शिक्षा परीक्षा में 59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी उपस्थिति

जांच के दौरान अशोक कुमार यादव निवासी चौमूं जयपुर का नाम सामने आया जो सीकर जिले में कृषि विज्ञान के स्कूल व्याख्याता पद पर कार्यरत था। एसओजी जांच में पाया गया कि उसने •ाी ओपीजेएस विश्वविद्यालय चूरू से बैक डेट में फर्जी बीएड और एमएससी एग्रीकल्चर की अंकतालिकाएं तैयार करवाई थीं।

Read More गवरी देवी के निधन से लोक संगीत जगत में शोक की लहर, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

इस तरह आए अंक

Read More महाराणा प्रताप के त्याग और पराक्रम को राज्यपाल ने किया नमन, आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील

एसओजी के अनुसार अशोक कुमार यादव के पहली पारी सामान्य ज्ञान में आरोपी को 150 में से केवल 68 अंक मिले। दूसरी पारी कृषि विज्ञान में उसने 300 में से 239 अंक हासिल किए। आरोपी मेरिट में तीसरे स्थान पर चयनित हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पेपर माफिया अनील उर्फ  शेर सिंह मीणा गिरोह के सदस्य विनोद रेवाड़ से सात लाख रुपए में सॉल्व पेपर खरीदा था।

Tags: leak

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार