बिहार चुनाव परिणाम निराशाजनक : धन बल के इस्तेमाल से पड़ा गहरा असर, गहलोत ने कहा- महिलाओं को दिए 10 हजार रुपए

दूसरा कारण है, चुनाव आयोग

बिहार चुनाव परिणाम निराशाजनक : धन बल के इस्तेमाल से पड़ा गहरा असर, गहलोत ने कहा- महिलाओं को दिए 10 हजार रुपए

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव परिणामों को निराशाजनक बताते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांटने से चुनाव प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान और मतदान से ठीक पहले तक धन बांटा गया, जबकि चुनाव आयोग निष्क्रिय रहा। गहलोत ने इसे कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण बताया और धनबल के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव परिणामों को निराशाजनक बताते हुए आरोप लगाया है कि महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांटने का असर परिणामों पर पड़ा है। गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस समिति मुख्यालय में कहा कि बिहार में खूब धनबल का इस्तेमाल हुआ है। महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए। जब चुनाव अभियान चल रहा था, तब भी रुपए बांटे जा रहे थे। ऐसा कभी होता नहीं है। यहां तक कि मतदान होने से एक दिन पहले तक महिलाओं के खाते में रुपए डाले गए।

राजस्थान में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार मोबाइल फोन बांट रही थी, लेकिन जिस दिन आचार संहिता लागू हुई, उसी समय फोन बांटना बंद कर दिया। यहां तक कि बुजुर्गों और नि:शक्तजनों की पेंशन थी, वह भी बंद हो गई। बांट भी नहीं सकते, जबकि बिहार में सब बंट रहे थे1 पेंशन बंट रही थी, पैसा बंट रहा था। दस हजार रुपए बिहार जैसे राज्य में महिलाओं को मिल जाएं, तो सोचा जा सकता है कि क्या हो सकता है। कांग्रेस की हार का वह भी एक मुख्य कारण था।
गहलोत ने कहा कि दूसरा कारण है, चुनाव आयोग। यह सब देखकर भी चुनाव आयोग मूक दर्शक बना रहा, उसने क्यों नहीं रोका कि चलते चुनाव के दौरान 10-10 हजार रुपए बंट रहे थे। चुनाव आयोग को यह सब रोकना चाहिए था, लेकिन रोका ही नहीं, जबकि उन्होंने राजस्थान में रोक दिया, जब मोबाइल फोन बंट रहे थे। इसके विपरीत बिहार में चुनाव आयोग ने इन सबकी अनदेखी की।  

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और जो लोग वोट चोरी की बात कर रहे थे, वोट चोरी क्या होता है, यही तो होता है। अगर आप निष्पक्ष चुनाव नहीं करवाते हो तो मान लीजिए कि बेइमानी होती है। पैसा बंट रहा है और चुनाव आयोग ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की, क्योंकि उनकी मिलीभगत थी। गहलोत ने कहा कि धन का दुरुपयोग हो रहा है। आजकल कोई सोच नहीं सकता। आप हम सोच नहीं सकते कि कैसे पैसे बंटते हैं। महाराष्ट्र में पता कर लें कि कितने करोड़ रुपए दिए गए होंगे, उम्मीदवारों को। कांग्रेस के पास तो पैसा है नहीं, न राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पास पैसा है। मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बन गए,  लेकिन मेरा मानना है कि इस देश को कांग्रेस की विचारधारा की जरूरत है। वह देश के हित में है। देश को जरूरत कांग्रेस की है। 

 

Read More रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस कल करेगी शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन, गोविन्द डोटासरा समेत ये नेता हाेंगे शामिल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित