8 साल से फरार बाइक चोर दबोचा, जमानत पर छूटने के बाद हो गया था फरार

फरारी के दौरान की गतिविधियों और अन्य मामलों में पूछताछ

8 साल से फरार बाइक चोर दबोचा, जमानत पर छूटने के बाद हो गया था फरार
जयपुर के सिंधी कैंप थाना पुलिस ने वर्ष 2008 के मोटरसाइकिल चोरी मामले में 18 साल से फरार चल रहे आरोपी दिनेश को दौसा के रलावता गांव से गिरफ्तार। आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था। पुलिस अब फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों और अन्य मामलों में पूछताछ कर रही।

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को दौसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2008 में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ और तब से फरार चल रहा था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण के अनुसार आरोपी दिनेश (40) निवासी गांव रलावता, थाना बांदीकुई, जिला दौसा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सिंधी कैंप थाने में दर्ज वर्ष 2008 के मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। वह लंबे समय से अपने गांव भी कभी-कभार ही आता था, जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। पुलिस अब उससे फरारी के दौरान की गतिविधियों और अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
राजस्थान सरकार ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति अवकाश पर जाने के मामले में आईएएस अधिकारी अबरीश कुमार को पदस्थापन आदेशों की...
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज
छात्र विरोध मामला: सीजेआई सूर्यकांत ने किया याचिका वाली खबरों का खंडन, मीडिया कवरेज की आलोचना 
दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान का परचम, उदयपुर और जयपुर को मिली वैश्विक पहचान
बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन का इस्तीफा, स्पीकर संभालेंगे कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, थार मरुस्थल में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना की ली समीक्षा बैठक