बीसलपुर डैम ने तोड़ा सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड : 69वें दिन भी हो रहा ओवरफ्लो, भारी बारिश के चलते बांध के गेट एक बार भी नहीं हुए बंद

वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा छलकने का टूटा रिकॉर्ड 

बीसलपुर डैम ने तोड़ा सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड : 69वें दिन भी हो रहा ओवरफ्लो, भारी बारिश के चलते बांध के गेट एक बार भी नहीं हुए बंद

बीसलपुर डैम ने छलकने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

जयपुर। बीसलपुर डैम ने छलकने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वर्ष 2025 में उसने सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वर्ष 2019 में डेम के गेट 64 दिनों तक खुले रहे, जबकि इस साल 69वें दिन भी डेम ओवरफ्लो हो रहा है। जयपुर, टोंक व अजमेर जिले की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध के गेट इन दिनों पिछले 69 दिनों से लगातार खुले हैं। बीसलपुर डैम ने इस साल सर्वाधिक दिनों तक छलकने का वर्ष 2019 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।  राजस्थान में इस बार भारी बारिश के चलते बांध के गेट खुलने के बाद एक बार भी बंद नहीं हुए हैं। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। इसमें 37.93 टीएमसी पानी भराव की क्षमता है। पिछले 69 दिन में बीसलपुर बांध के गेटों से कुल 120 टीएमसी से ज्यादा पानी की निकासी हो चुकी है। इसे यूं भी कह सकते हैं कि अब तक बीसलपुर बांध की भराव क्षमता के बराबर पानी की निकासी हो चुकी है।

वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा छलकने का टूटा रिकॉर्ड :

बीसलपुर डेम निर्माण के बाद से लेकर अब तक 8 बार छलका है। वर्ष 2019 में डेम सबसे ज्यादा दिनों तक छलका और डेम के 17 गेट 64 दिनों तक खोलकर पानी की निकासी की गई। इस साल बीसलपुर डेम के 24 जुलाई को गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू हुई जो अब तक जारी है। ऐसे में डैम शुक्रवार को  69वें दिन भी छलक रहा है और डेम ने वर्ष 2019 में सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बीसलपुर बांध से पानी की निकासी गुरुवार को 69वें दिन भी जारी रही। मानसून के इस सीजन में बांध से अब तक 120 टीएमसी से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि डैम के भराव क्षेत्र के आसपास और पड़ोसी जिलों में हुई बारिश के कारण त्रिवेणी में पानी का बहाव बने रहने से डैम में पानी की आवक लगातार हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह तक बांध में पानी की आवक बनी रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर  कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर 
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऐतिहासिक 'रक्षा औद्योगिक रणनीति' लॉन्च की है। इसका लक्ष्य घरेलू विनिर्माण को प्राथमिकता देकर...
एआई इम्पैक्ट समिट की बढ़ी तारीख : अब 21 फरवरी तक चलेगा एक्सपो, समिट में एआई रोबोट के डांस सहित कई इनोवेशन बने आकर्षण का केंद्र 
जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में आयकर छापेमारी, कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर हो रही कारवाई
कोर्टेवा और बीएएसएफ ने सरसों उत्पादन बढ़ाने के लिए पेश की नई तकनीक, खाद्य तेलों में भारत की आत्मनिर्भरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण
विधानसभा स्पीकर ने दिखाई सख्ती, सदस्यों को अंत तक बैठने के दिए निर्देश
कूनो नेशनल पार्क में 3 शावकों का जन्म : अब भारत में 38 चीतें, पर्यावरण मंत्री ने सोशल मीडिया पर की घोषणा
लंबित कृषि कनेक्शन को लेकर विधानसभा में प्रश्न, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- बकाया कृषि कनेक्शन की नई कट ऑफ डेट जारी होने पर दिए जाएंगे कनेक्शन