भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को समृद्ध करने के लिए कटिबद्ध : मदन राठौड़
कुछ वर्गों के लिए तुष्टीकरण का शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
जयपुर। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0 कार्यक्रम को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश का सर्वांगीण विकास तभी होगा, जब देश का प्रत्येक वर्ग सुखी रहे, समृद्ध रहे और मजबूत रहे। कुछ राजनीतिक दल समाज के कुछ वर्गों के लिए तुष्टीकरण का शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि इस शब्द का मुस्लिम समाज से कोई लेना देना ही नहीं है।
मुस्लिम युवाओं को आत्मनिर्भर होने का अवसर
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरतंर मुस्लिम युवाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। हम सभी को नए स्टार्टअप में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवार्ड के लिए पूरे राजस्थान प्रदेश में मुस्लिम युवाओं को जागरूक करके स्टार्टअप अभियान में भाग लेना चाहिए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए, जिस तरह उन्होंने देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया, उसी तरह हम सभी को राष्ट्र प्रथम की भावना के लिए कार्य करना चाहिए।

Comment List