कार्यकर्ताओं के समर्पण से 2028 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: भजनलाल शर्मा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक में मुख्यमंत्री का संबोधन

कार्यकर्ताओं के समर्पण से 2028 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: भजनलाल शर्मा

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगठनात्मक मजबूती और टीम भावना पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जनहित योजनाओं के प्रचार और विपक्ष के दावों का तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय, जयपुर में रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के बल पर 2028 में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।’’ मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने और जनता के हित में 
संवेदनशील निर्णय लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यकर्ताओं का निर्माण एक सतत प्रक्रिया है और हर पदाधिकारी को अपने उत्तरदायित्व एवं कार्यशैली का नियमित आत्म-मूल्यांकन करना चाहिए, जिससे संगठन और व्यक्ति दोनों मजबूत होते हैं। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहितैषी और लोककल्याणकारी योजनाओं पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मिथ्या प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में संगठन विस्तार, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति, आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की स्वर्गीय धर्मपत्नी को दी श्रद्धांजलि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पहुंचे

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार  Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के जिलों...
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान