आगामी पंचायत-निकाय चुनावों की संगठनात्मक तैयारी में जुटी भाजपा : मुख्यमंत्री ने कहा- हमने विकास किया

भ्रम फैलाने की राजनीति करता है

आगामी पंचायत-निकाय चुनावों की संगठनात्मक तैयारी में जुटी भाजपा : मुख्यमंत्री ने कहा- हमने विकास किया

सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गर्व के साथ जनता को बताएं कि सरकार ने विकास किया है, कोई गलत काम नहीं किया।

जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर शनिवार को जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया। 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिखाया आईना

उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच साल बनाम दो साल के आंकडेÞ बताकर कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि वे सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच छाती ठोककर जाएं। पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी और भ्रम फैलाने की राजनीति करता है, जबकि भाजपा की सरकार परिणाम देने में विश्वास रखती है। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गर्व के साथ जनता को बताएं कि सरकार ने विकास किया है, कोई गलत काम नहीं किया। हमारी डबल इंजन सरकार ने विजन बनाकर राजस्थान के विकास का रोडमैप तैयार किया और राज्य की आवश्यकताओं की प्राथमिकता तय की।



Read More मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन : फूलों और गुलाल से मनाई जाएगी होली, भक्त उत्साहपूर्वक लेंगे भाग 

Tags: upcoming

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार रात करीब 20 मिनट तक नजर आया, जब आसमान में “ब्लड मून” का अद्भुत दृश्य...
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है