आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे

रोडवेज में यात्रा फ्री होगी: भजनलाल शर्मा

आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई नेता मौजूद। मदन राठौड़ ने आपातकाल और कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए।

जयपुर। आपातकाल की बरसी पर भाजपा की और से संविधान हत्या दिवस मनाया गया। लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद घनश्याम तिवारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी , पूर्व मंत्री नाथू सिंह गुर्जर सहित अन्य विधायक और भाजपाई मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी भी हारी। जनता ने कांग्रेस का तिरस्कार किया। बुलडोजर चलाए गए, यातनाएं दी गई। नाखूनों को उखाड़ दिया। लोकतंत्र जिंदा है, उसमें भाजपा के लोगों का बड़ा योगदान है। मोदी भी सरदार बनकर तब राजस्थान आए। कई कार्यकर्ता है, उन्होंने आपातकाल में हमारे लोगो की मदद की। इतना विकराल वातावरण था तब, की देश का क्या होगा। गहलोत ने कुछ दिन पहले कहा था कि आज इंदिरा गांधी होती तो भाजपा, संघ पर प्रतिबंध लगा देती। सोचिये उनके भाव क्या है, लोकतंत्र की फिर मौका मिले तो हत्या कर देंगे।

जागृति पैदा करो, मोदी के साथ लोगो को खड़ा करना होगा। ये वेटिंग इन कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसा बोले तो सोचो क्या होगा। मौलिक अधिकारों का हनन करने की किसी की हिम्मत ना हो। ऐसा माहौल खड़ा करना है लोकतंत्र के पक्ष में। भजनलाल शर्मा ने दो साल में काम किया है, किसीने नहीं किया। ये जनता को बताना है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास