भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मनाया सादगी से जन्मदिन, फिर मोदी दौरे की तैयारियों में जुटे

कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मनाया सादगी से जन्मदिन, फिर मोदी दौरे की तैयारियों में जुटे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को अपना जन्मदिन बालोतरा में सादगी, सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कुलदेवी नागणेच्या माता के मंदिर में धोक लगाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को अपना जन्मदिन बालोतरा में सादगी, सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कुलदेवी नागणेच्या माता के मंदिर में धोक लगाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जन्मदिन के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नागाणाराय माता के दर्शन से हुई। इसके बाद राठौड़ ने भांडियावास स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने एचआरआरएल (HRRL) पहुंचकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया। इसके बाद खेड़ स्थित भगवान रणछोड़ राय मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

दोपहर में मदन राठौड़ ने आईनाथ गोशाला पहुंचकर गौसेवा की और सेवा कार्यों में भाग लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, आईदान सिंह भाटी, विधायक हमीर सिंह भायल, बालाराम मूढ़ तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस वर्ष अपना जन्मदिन पूरी सादगी के साथ धार्मिक अनुष्ठानों, पौधरोपण और सेवा कार्यों को समर्पित करते हुए मनाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पाइनल एनेस्थीसिया में उपयोग होने वाले इंजेक्शन के एक बैच पर रोक, दवा वापस मंगाने के निर्देश स्पाइनल एनेस्थीसिया में उपयोग होने वाले इंजेक्शन के एक बैच पर रोक, दवा वापस मंगाने के निर्देश
चिकित्सा विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तहत स्पाइनल एनेस्थीसिया में उपयोग होने वाले BUPICAIN HEAVY इंजेक्शन के एक...
अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के करेंगे दर्शन
मानसून में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई भर विशेष अभियान
आईटी कंपनियों की जोरदार बढ़त से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ की क्लोजिंग
रूस का कीव पर सबसे बड़ा हमला: 13 की मौत, 90 से ज्यादा घायल; 570 ड्रोन-मिसाइलों से दहला यूक्रेन
"शिमला समझौते" पर भाजपा का बड़ा हमला : 'रणनीतिक चूक' का आरोप, कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल
पट्टा शाखा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 50 हजार लेते जमादार गिरफ्तार