कांग्रेस की हर बैठक में वंदे मातरम् का गायन : विरासत को खत्म करना चाहती हैं भाजपा, गहलोत ने कहा- ऐसे कार्यक्रमों में हर धर्म के लोगों को करना चाहिए शामिल
महागठबंधन को फायदा होगा
कांग्रेस की विरासत वही है जो देश के स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत है। भाजपा को सत्ता में आने का मौका मिला है पर उसके मायने ये नहीं कि कांग्रेस की विरासत को समाप्त करें।
जयपुर। प्रदेशभर में वंदे मातरम अभियान को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। गहलोत ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि वंदे मातरम के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के मौके का उपयोग स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के इतिहास में हर बैठक में वंदे मातरम गीत गाया जाता है, लेकिन ये विरासत को खत्म करना चाहते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में हिंदू-मुसलमान सहित हर धर्म के लोगों को शामिल करना चाहिए।
कांग्रेस की विरासत वही है जो देश के स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत है। भाजपा को सत्ता में आने का मौका मिला है पर उसके मायने ये नहीं कि कांग्रेस की विरासत को समाप्त करें। आरएसएस के नमस्ते सदा वत्सले गाने पर कहा कि इनका गीत तो नमस्ते सदा वत्सले है। गहलोत ने पूछा कि कभी आरएसएस की शाखाओं में वंदे मातरम् गाया गया है क्या? बिहार में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर गहलोत ने कहा कि महागठबंधन को फायदा होगा।

Comment List