भजनलाल सरकार की योजनाओं की संदेश लिखी पतंगें आमजन को बांटेगी भाजपा

मदन राठौड़ ने सरकार की योजनाओं वाली पतंगों का किया विमोचन

भजनलाल सरकार की योजनाओं की संदेश लिखी पतंगें आमजन को बांटेगी भाजपा

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। 

जयुपर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित पतंगों का विमोचन किया। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक साल में विकास की नई इबारत लिखी है। ऐसे में उनके कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का प्रत्येक मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठ सतत रूप से प्रयासरत है। भाजपा युवा मोर्चा शहर इकाई की ओर से सरकार की योजनाओं को घर घर तक पतंगों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। विभिन्न योजनाओं को पतंगों पर प्रिंट किया गया है।

पतंगों पर आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रिंट करवाया है। पतंग विमोचन कार्यक्रम के दौरान जयपुर शहर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान