भाजपा महिला नेता गरीब महिलाओं की रसोई पहुंचकर सच्चाई जानें : सारिका सिंह

स्वास्थ्य सुविधाएँ और सम्मान के साथ जीने का अधिकार मांग रही

भाजपा महिला नेता गरीब महिलाओं की रसोई पहुंचकर सच्चाई जानें : सारिका सिंह
भाजपा की महिला नेताओं के फाइव स्टार होटल में वर्जिन ऑयल कुकिंग क्लास चलाने पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि ये महिला नेता गरीब महिलाओं की रसोई में जाकर सच्चाई मालूम करें।

जयपुर। भाजपा की महिला नेताओं के फाइव स्टार होटल में वर्जिन ऑयल कुकिंग क्लास चलाने पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि ये महिला नेता गरीब महिलाओं की रसोई में जाकर सच्चाई मालूम करें। सिंह ने कहा है कि जब राजस्थान की आधी महिलाएँ एनीमिया से जूझ रही हैं, लाखों महिलाएँ असंगठित क्षेत्र में कम वेतन पर काम कर रही हैं, माताएँ पोषण की कमी से लड़ रही हैं, तब भाजपा फाइव स्टार होटल में खड़े होकर वर्जिन ऑयल कुकिंग क्लास क्यों चला रही है।

भाजपा की महिला नेताओं को एयर कंडीशन हॉल से निकलकर गाँव की आंगनवाड़ी, श्रमिक बस्तियों और गरीब परिवारों की रसोई में जाना चाहिए। वहाँ उन्हें पता चलेगा कि राजस्थान की महिलाएँ ऑलिव ऑयल रेसिपी नहीं मांग रहीं। वे रोज़गार, बराबर वेतन, सस्ता तेल, सस्ती रसोई, पोषणयुक्त भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएँ और सम्मान के साथ जीने का अधिकार मांग रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने और कारोबार के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों...
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर
ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा