नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा, सोनी ने कहा- दौरे को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं सभी कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान

नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा, सोनी ने कहा- दौरे को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं सभी कार्यकर्ता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, प्रदेश मंत्री अजित मांडण तथा प्रदेश प्रवक्ता सूरज सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह दौरा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर है, इसलिए सभी मंडलों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ तैयारी करनी चाहिए।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, जिला मंत्री रश्मि सैनी, भवानी शर्मा, नीलू जांगिड़, क्षमा अग्रवाल, कार्यक्रम सह-संयोजक अजय चौहान, पूर्व पार्षद कौशल शर्मा, रामकिशोर प्रजापति, वीपी सिंह, दुर्गेश नंदिनी, प्रेम भारद्वाज, संजय जांगिड़, सुरेश जांगिड़ सहित सभी मंडल अध्यक्ष—अशोक शर्मा, मालसिंह, जयंत कुमावत, विनोद सैनी, राकेश अग्रवाल, ललित सिंह और अशोक सैनी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लेकर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अगले 5 वर्षों में तेज...
एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : दबिश देकर संगठित अपराध से जुड़े 2 कुख्यात बदमाशों को दबोचा, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है एक आरोपी
नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा, सोनी ने कहा- दौरे को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं सभी कार्यकर्ता
जयपुर के होटल में कॉन्स्टेबल ने युवती से किया रेप : शादी की बात चलने पर फोन पर होने लगी थी बात, जानें पूरा मामला
कर्नाटक में ऑटो चालक ने अपने वाहन को छोटी लाइब्रेरी में किया तब्दील : यात्रियों को मिलता है सफर एक दिलचस्प और ज्ञानवर्धक अनुभव, लोगों को मोबाइल से दूर कर पढ़ने की आदत से जोड़ना मकसद
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास : मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, एक आरोपी फरार
ह्वाइट हाउस में गोलीबारी की घटना की मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा : लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं, कहा- अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की