स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती पर बीजेपी का मेगा जनसम्पर्क अभियान, 7 से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में कार्यक्रम

राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक

स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती पर बीजेपी का मेगा जनसम्पर्क अभियान, 7 से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती के अवसर पर व्यापक स्तर पर मेगा जनसम्पर्क अभियान। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वर्चुअल बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती के अवसर पर व्यापक स्तर पर मेगा जनसम्पर्क अभियान चलाएगी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वर्चुअल बैठक (VC) लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। निर्णय लिया गया कि 7 से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में गांव-गांव और बस्तियों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर रहेगा। अभियान में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। बड़ी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 50 गांवों और छोटी विधानसभा क्षेत्रों में 10 गांवों में कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी का उद्देश्य आमजन तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप
कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल सरकार पर पिछड़े वर्गों की उपेक्षा, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था विफलता के आरोप...
लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी
ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी
जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक
दो दिवसीय यात्रा पर मध्य प्रदेश जाएंगे वासुदेव देवनानी : विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, सम्मेलन में देशभर के युवा विधायक लेंगे भाग
मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन : भाजपा सरकार ने हवाई सफर को गरीबों के लिए बनाया सुलभ, कहा- पूर्ववर्ती सरकारों ने एयरपोर्ट के काम को जानबूझकर अटकाया