महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल

भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया

महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल

महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हरी झंडी दिखाई। पुलिस ने कमिश्नरेट पर रोका, हंगामा हुआ।

जयपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का समर्थन नहीं करने पर विपक्ष के खिलाफ भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व मेंजन आक्रोश महिला पदयात्राभाजपा कार्यालय से शहीद स्मारक तक निकाली गई। पदयात्रा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर आगे बढ़ीं।

हालांकि, कमिश्नरेट के सामने पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर पदयात्रा को रोक दिया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए एकत्रित हुई हैं। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलकर रहेगा और जो लोग अब तक शासन में रहे, उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने महिलाओं का हक छीना है, उन्हें जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं है। भाजपा नेताओं ने इस आंदोलन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्रिप्टोकरेंसी मामला: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक हारिस के परिवार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त क्रिप्टोकरेंसी मामला: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक हारिस के परिवार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त
बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्रिप्टोकरेंसी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में कांग्रेस विधायक एनए हारिस के बेटों...
नंदी की खामोश गूंज में डूबा “रंग-ए-राजस्थान”: प्रदर्शनी बनी एक खास आकर्षण का केंद्र, चौथे दिन आध्यात्म, कला और भीड़ का अद्भुत संगम
धरती आभा योजना के बावजूद 100 घरों में पानी का संकट, जानें पूरा मामला
अरनेठा पीएचसी में डॉक्टर पद रिक्त, मरीज परेशान
मुकुंदरा-रामगढ़ में बाघिनों की लाइफ स्टडी, तीसरे चरण से पहले हर मूवमेंट पर पैनी नजर
जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाकों में अलर्ट; प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की
भारत को बड़ी सौगात : पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे देश के पहले रिफायनरी एवं पेट्रोल रसायन परिसर का उद्घाटन, सामाजिक-आर्थिक विकास में मिलेगा योगदान