पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए उनका आभार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं और उनकी मेहनत से ही जनता का विश्वास अर्जित।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं और उनकी मेहनत से ही जनता का विश्वास अर्जित किया जाता है। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग एजेंटों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं के जज्बे, संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सुशासन, विकास और जनहित की विचारधारा को जनता का समर्थन आगे भी मिलता रहेगा। इस अवसर पर राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि चुनावी सफलता के लिए सालासर बालाजी और खाटूश्यामजी में मन्नत मांगी गई थी। जीत के बाद पश्चिम बंगाल से आए कार्यकर्ताओं ने राजस्थान पहुंचकर दोनों धामों में दर्शन-पूजन कर मन्नत पूरी की तथा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब
हमास और अन्य फिलिस्तीनी गुटों ने गाजा शांति रोडमैप पर अपनी संयुक्त प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्र को सौंप दी है। काहिरा...
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: 'जन कल्याण शिविर' की शुरूआत, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च किया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान', वाहन रखरखाव होगा आसान और किफायती
रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति
एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में इसी माह शुरू होगा पेट्रोल-डीजल उत्पादन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की समीक्षा