BNI INC 2026 का आगाज, देशभर से जुटे हजारों बिजनेस लीडर्स
डिजिटल मार्केटिंग और स्टार्टअप इनोवेशन जैसे विषयों पर विशेष सेशंस
जयपुर। BNI INC 2026 के पहले दिन का आगाज़ भव्य उद्घाटन और शानदार कार्यक्रमों के साथ हुआ। सुबह 10 बजे एक्सपो एरिया में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद देशभर से आए सदस्यों के लिए नेशनल चैप्टर मीट्स आयोजित हुईं। देशभर से आए हजारों उद्यमियों, बिज़नेस प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने इस मेगा नेटवर्किंग इवेंट में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक उद्घाटन समारोह और विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। पहले दिन कई प्रमुख बिज़नेस लीडर्स ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और नेटवर्किंग की ताकत पर जोर दिया। कार्यक्रम में बिज़नेस ग्रोथ, लीडरशिप, डिजिटल मार्केटिंग और स्टार्टअप इनोवेशन जैसे विषयों पर विशेष सेशंस आयोजित किए गए।
इवेंट के दौरान प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ नए बिज़नेस अवसरों पर चर्चा की और मजबूत प्रोफेशनल रिश्ते बनाए। आयोजन स्थल पर ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। BNI INC 2026 के पहले दिन की सबसे खास बात रही प्रतिभागियों के बीच हाई-एनर्जी नेटवर्किंग और नए सहयोगों की शुरुआत। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी बड़े सेशंस, अवॉर्ड समारोह और विशेष गेस्ट स्पीकर्स कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। स्टॉल विजिट्स के दौरान प्रतिभागियों ने बिजनेस नेटवर्किंग और विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन किया। इसके बाद मेन स्टेज पर उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें डेलीगेट्स वेलकम, दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

Comment List