जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू की

जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल
जयपुर एयरपोर्ट पर बम धमकी की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। हालांकि, यह वास्तविक धमकी नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था। अभ्यास के दौरान एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बम होने की सूचना दी गई।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर बम धमकी की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। हालांकि, यह वास्तविक धमकी नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था। अभ्यास के दौरान एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बम होने की सूचना दी गई, जिसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मोर्चा संभालते हुए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू की।

सूचना मिलने पर राज्य पुलिस और जिला प्रशासन को भी अलर्ट किया गया। एयरपोर्ट बिल्डिंग में संदिग्ध वस्तु की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बम धमकी जैसी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, आपसी समन्वय और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का करना था।

इस अभ्यास में सीआईएसएफ, राजस्थान पुलिस सहित विभिन्न एजेंसियों ने भाग लिया। इमिग्रेशन, कस्टम्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और एयरलाइन प्रतिनिधि भी इसमें शामिल रहे। तलाशी अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड और टीसीवी को तैनात किया गया। सभी संबंधित एजेंसियों ने निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। अधिकारियों के समन्वय से मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया।...
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान
कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 
जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल
जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार
Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट